शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में शिलाई रोहनाट सड़क पर बीती रात रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ब्रेजा कार न एच पी 85-0365 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एसडीएम कार्यालय में बतौर क्लर्क तैनात 40 वर्षीय सोहन सिंह व उनके 8 वर्षीय बेटे शिवांशु की मौत हो गई जबकि कार में सफर कर रही 10 वर्षीय बेटी अन्वी हादसे में बाल बाल बची जोकि मौके पर नही मिली, ग्रामीणों ने कई घण्टे चलाए अभियान के बाद सुरक्षित खोज निकाला। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुलिस करते हुए बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है हादसे के कारणों की जांच की जा रही,मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम शिलाई जसपाल सिंह व पुलिस समेत ग्रामीणों घटनास्थल पर पहुंचे औऱ रेस्कयू ऑपरेशन चला।मिली जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय बेटी हादसे के बाद रात भर लापता रही। घटनास्थल के समीप बेटी का स्कूल बैग मिलने के कारण उसकी सुरक्षा को लेकर परिजनों और प्रशासन खोज अभियान में जुटे रहे।सोमवार को बच्ची की तलाश के लिए ड्रोन की मदद ली गई और आसपास के क्षेत्र में कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लगभग 4 से 5 घंटे की कड़ी तलाश के बाद पता चला कि बच्ची सुरक्षित है और पास के ही एक गांव में है। हादसे के बाद बच्ची किसी तरह कार से बाहर निकल आई थी और अंधेरे व झटके के कारण बेहोशी की हालत में वहां रही। होश में आने के बाद वह नजदीकी गांव की ओर चली गई थी, जहां से सुबह उसके सुरक्षित होने की सूचना मिली। एसडीएम शिलाई जगपाल सिंह पुष्टि करते थे बताया कि सड़क दुर्घटना में एसडीएम कार्यालय के क्लर्क सोहन सिंह और उनके बेटे की मौत हो गई ।
Breakng
- रामा स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा ने लांग जंप में जीता रजत पदक नेशनल के लिए चयन
- करियर अकादमी स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को बताए गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकार
- नाहन पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 866 अभ्यर्थी पहुंचे, 348 हुए सफल
- शिलाई रोनहाट बीती रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि बेटी (10) बच गई
- पांवटा साहिब में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति ने किया सामूहिक शस्त्र पूजन
- कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू, चार वर्षों में जनता को दिए महंगाई के एक के बाद एक झटके : डॉ. राजीव बिंदल
Monday, November 2
