नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप सहित जिला प्रभारी संजय ठाकुर एवं जिला सह-प्रभारी राकेश डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गोष्ठी में क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान लोकतंत्र की मजबूती, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा तथा वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में आम नागरिकों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।विधायक रीना कश्यप सहित जिला प्रभारी संजय ठाकुर उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान विधायक रीना कश्यप सहित उपस्थित नेताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भागीदारी और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी के महत्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और संविधान में निहित मूल्यों पर आधारित व्यवस्था है। इसकी मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। गोष्ठी में इस बात पर भी जोर दिया गया कि वर्तमान परिस्थितियों में नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Breakng
- राजगढ़ मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित
- एचआरटीसी की सर्विस पर विक्रम वर्मा ने उठाए सवाल
- दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी के साथ मनाएं, सुरक्षा को भी बनाएं अपनी प्राथमिकता
- महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
- पुरुवाला में 291 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी धरा
- अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, रंगोली व कार्ड के साथ कई प्रतिभाएं दिखाई
Saturday, November 7
