Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    • कालाअंब में STF की टीम ने दो युवकों से 11.46 ग्राम चिट्टा किया बरामद, अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
    • संगड़ाह में होम गार्ड के जवान के सिर पर मारा पत्थर, घायल जवान की शिकायत पर मामला दर्ज
    • नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर लादू के जंगल में मिला महिला का शव
    • राजगढ़ मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित
    • एचआरटीसी की सर्विस पर विक्रम वर्मा ने उठाए सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, November 9
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    ताजा समाचार

    सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    By Himachal VartaNovember 9, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-.हिमाचल के सिरमौर जनपद के सतौन क्षेत्र के शावड़ी गांव में एक 53 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कल्याण सिंह निवासी शावड़ी गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद से कफोटा और सतौन क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। जानकारी के अनुसार, कल्याण सिंह अचेत अवस्था में मिले थे। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कल्याण सिंह की मौत को लेकर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मामला जांच के अधीन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और लोगों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    • कालाअंब में STF की टीम ने दो युवकों से 11.46 ग्राम चिट्टा किया बरामद, अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
    • संगड़ाह में होम गार्ड के जवान के सिर पर मारा पत्थर, घायल जवान की शिकायत पर मामला दर्ज
    • नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर लादू के जंगल में मिला महिला का शव
    • राजगढ़ मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.