Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा
    • चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 21 नवम्बर को विशेष लोक अदालत- प्रशांत सिंह नेगी
    • 42 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवम्बर को
    • वायु प्रदूषण सीओपीडी के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण:: डॉ. अमनप्रीत कौर
    • गोलीकांड मामले में ग्रामीणों की एसपी सिरमौर से हुई मुलाकात, मामले में जांच लगातार जारी : एसपी सिरमौर
    • बघाट टैक्सी यूनियन की आम सभा एवं चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, November 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वायु प्रदूषण सीओपीडी के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण:: डॉ. अमनप्रीत कौर
    सिरमौर

    वायु प्रदूषण सीओपीडी के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण:: डॉ. अमनप्रीत कौर

    By Himachal VartaNovember 17, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के बढ़ते वैश्विक खतरे को रेखांकित करते हुए वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्टों ने समय पर बीमारी की पहचान, उचित उपचार और बचाव के उपायों के महत्व पर जोर दिया।
    डायरेक्टर – पल्मोनोलॉजी डॉ. एसके गुप्ता ने सीओपीडी की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल है और हृदय रोग तथा कैंसर के बाद मृत्यु का तीसरा सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने बताया कि सीओपीडी फेफड़ों की एक प्रगतिशील बीमारी है, जिसमें फेफड़ों के भीतर हवा के आने-जाने का प्रवाह बाधित हो जाता है और मरीज को सांस लेने में लगातार परेशानी होने लगती है।
    उन्होंने कहा, “कई लोग सांस फूलने और लगातार खांसी आने को बढ़ती उम्र का सामान्य लक्षण मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। बीमारी के शुरुआती चरणों में लक्षण हल्के हो सकते हैं या आसानी से पहचान में नहीं आते, जिसके कारण मरीज को पता भी नहीं चलता और बीमारी धीरे-धीरे गंभीर होती जाती है।”
    कंसल्टेंट – पल्मोनोलॉजी डॉ. हितेश गौड़ ने सीओपीडी के गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दुनियाभर में बीमारी और समय से पहले होने वाली मौतों का एक प्रमुख कारण है। यह बीमारी आमतौर पर 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में देखी जाती है, विशेषकर ऐसे लोगों में जिन्हें लंबे समय तक धूम्रपान करने की आदत रही हो। हालांकि, धूम्रपान न करने वाले लोग भी लंबे समय तक हानिकारक तत्वों के संपर्क में रहने के कारण सीओपीडी से प्रभावित हो सकते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा
    • चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 21 नवम्बर को विशेष लोक अदालत- प्रशांत सिंह नेगी
    • 42 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवम्बर को
    • वायु प्रदूषण सीओपीडी के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण:: डॉ. अमनप्रीत कौर
    • गोलीकांड मामले में ग्रामीणों की एसपी सिरमौर से हुई मुलाकात, मामले में जांच लगातार जारी : एसपी सिरमौर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.