Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा
    • चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 21 नवम्बर को विशेष लोक अदालत- प्रशांत सिंह नेगी
    • 42 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवम्बर को
    • वायु प्रदूषण सीओपीडी के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण:: डॉ. अमनप्रीत कौर
    • गोलीकांड मामले में ग्रामीणों की एसपी सिरमौर से हुई मुलाकात, मामले में जांच लगातार जारी : एसपी सिरमौर
    • बघाट टैक्सी यूनियन की आम सभा एवं चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, November 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»42 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवम्बर को
    सोलन

    42 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवम्बर को

    By Himachal VartaNovember 17, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मैसर्ज़ तपन इंडस्ट्रीज, सोलन द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 06 पदों, टीम लीडर के 03 पदों, सर्विस मैनेजर के 01 पद, ड्राइवर के 02 पदों तथा इलेक्ट्रीशियन के 02 पदों सहित कुल 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार, इंटीग्रेटेड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर, जटोली में हेल्पर एवं फिजियोथेरेपिस्ट के 03 पदों तथा वैद्यरत्नम वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालय, बद्दी में पंचकर्म थेरेपिस्ट के 25 पदों को भरने  के लिए   21 नवम्बर, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डिस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय), सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएगें।
    यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने दी।
    उन्होंने कहा कि मैसर्ज़ तपन इंडस्ट्रीज, सोलन में सेल्स एग्जीक्यूटिव, टीम लीडर, सर्विस मैनेजर, ड्राइवर एवं इलेक्ट्रीशियन के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन तथा बी.टेक मैकेनिकल निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 01 से 02 वर्ष का अनुभव व आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
    उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर, जटोली में हेल्पर एवं फिजियोथेरेपिस्ट के पदों हेतु हेल्पर के लिए पांचवीं पास तथा फिजियोथेरेपिस्ट के लिए फिजियोथेरेपी में स्नातक की योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
    उन्होंने कहा कि वैद्यरत्नम वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालय, बद्दी द्वारा पंचकर्म थेरेपिस्ट के 25 पदों को भरने हेतु 12वीं पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पहले 06 माह का पंचकर्म थेरेपिस्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों के रहने, खाने एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था वैद्यरत्नम वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालय, बद्दी द्वारा की जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
    उन्होंने कहा कि सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव से संबंधित सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेजों सहित मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डिस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय), सोलन में 21 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp







    Recent
    • रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा
    • चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 21 नवम्बर को विशेष लोक अदालत- प्रशांत सिंह नेगी
    • 42 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवम्बर को
    • वायु प्रदूषण सीओपीडी के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण:: डॉ. अमनप्रीत कौर
    • गोलीकांड मामले में ग्रामीणों की एसपी सिरमौर से हुई मुलाकात, मामले में जांच लगातार जारी : एसपी सिरमौर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.