Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    • उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
    • रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा
    • चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 21 नवम्बर को विशेष लोक अदालत- प्रशांत सिंह नेगी
    • 42 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, November 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ
    सिरमौर

    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ

    By Himachal VartaNovember 18, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने श्री रेणुकाजी में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ 19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इससे पूर्व उप-मुख्यमंत्री संगड़ाह तथा ददाहू के बस स्टैंड की आधारशिला रखने के उपरांत ददाहू से लाना चेता व ददाहू से पांवटा साहिब के लिए बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
    उपायुक्त ने कहा कि छह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश तथा बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से इस मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। इस मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मेला परिसर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड एवं होर्डिंग लगाए गए हैं। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि मेले के दौरान साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आज श्री रेणुकाजी में संबंधित विभागों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, महाविद्यालय तथा स्कूलों के एनएसएस के छात्रों के साथ विचार विमर्श कर सहयोग का आग्रह किया, ताकि मेला परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने ने बताया कि मेले को प्लास्टिक मुक्त घोषित करने के लिए प्राकृतिक पत्तों से बनी पतलों की व्यवस्था भी की गई है।
    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए परशुराम ताल एवं रेणुका झील परिसर में किसी भी प्रकार के व्यापारिक स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे। मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएंगी।
    उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें, ताकि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल ढंग से संपन्न हो सके।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एकता काप्टा, उप-मण्डलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner



    Description of banner



    Description of banner



    Description of banner



    Description of banner



    Description of banner



    Description of banner

    Recent
    • राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    • उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
    • रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा
    • चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 21 नवम्बर को विशेष लोक अदालत- प्रशांत सिंह नेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.