Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’
    • ब्रह्माकुमारीज संस्था मानवता की सेवा और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में कर रही सराहनीय कार्य- डॉ. शांडिल
    • शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
    • विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
    • संगड़ाह की तीन चूना पत्थर खदानों के कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ ली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, November 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’
    सिरमौर

    खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’

    By Himachal VartaNovember 27, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला के प्रत्येक उपमंडल में 800 खिलाड़ियों के पंजीकरण का लक्ष्य, 30 नवंबर तक करवाना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
    नाहन, 27 नवंबर। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान, 2026’ शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 10 खेलों की प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि इस अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक उपमंडल में 30 नवंबर, 2026 तक 800 खिलाड़ियों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, युवा क्लबों, महिला मंडलों, ग्राम पंचायतों और अन्य संस्थाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
    अभियान के तहत क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती, रस्साकशी, फुटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल https://khelohimachal.hp.gov.in के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 15 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतिभागी संबंधित उपमंडल का निवासी होना चाहिए तथा पहचान एवं स्थाई पते के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
    उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’
    • ब्रह्माकुमारीज संस्था मानवता की सेवा और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में कर रही सराहनीय कार्य- डॉ. शांडिल
    • शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
    • विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.