Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ब्रह्माकुमारीज संस्था मानवता की सेवा और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में कर रही सराहनीय कार्य- डॉ. शांडिल
    • शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
    • विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
    • संगड़ाह की तीन चूना पत्थर खदानों के कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ ली
    • 28 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, November 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»ब्रह्माकुमारीज संस्था मानवता की सेवा और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में कर रही सराहनीय कार्य- डॉ. शांडिल
    सोलन

    ब्रह्माकुमारीज संस्था मानवता की सेवा और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में कर रही सराहनीय कार्य- डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaNovember 27, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था मानवता की सेवा और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।
    डॉ. शांडिल आज यहां ब्रह्माकुमारीज सोलन एवं समाज सेवा प्रभाग माउंट आबू राजस्थान के सौजन्य से ‘संगम’ गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन कार्यक्रम के तहत आध्यात्मिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा, अच्छे संस्कार और सकारात्मक वातावरण प्रदान करके ही स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार यथासम्भव प्रयास कर रही है। किन्तु इसके लिए केवल सरकारी प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग और सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज सहित सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से आग्रह किया कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में आगे आएं तथा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ें।
    स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर संस्था को 51 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
    डॉक्टर के.के. रैना ने सभी का धन्यवाद किया।
    इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी दीदी बी.के. सुषमा, प्रदेश कांग्रेस समिति पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. कर्नल संजय शांडिल, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष अमित ठाकुर, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जय प्रकाश, उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, संधिरा सिंह सीनू, आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • ब्रह्माकुमारीज संस्था मानवता की सेवा और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में कर रही सराहनीय कार्य- डॉ. शांडिल
    • शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
    • विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
    • संगड़ाह की तीन चूना पत्थर खदानों के कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ ली
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.