Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»फिल्म अभिनेत्री कँगना रनौत को समर्थन
    हिमाचल प्रदेश

    फिल्म अभिनेत्री कँगना रनौत को समर्थन

    By Himachal VartaSeptember 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली। दिल्ली में बसे हिमाचलियों के शीर्ष संगठन हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली ने फिल्म अभिनेत्री कँगना रनौत को महाराष्ट्र सरकार और शिब सेना के गुण्डों द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर हिमाचल महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को हस्त्क्षेप करने की मांग की है ।
    हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता शर्मा ने यहाँ जारी बयान में कहा है की जब सुशान्त सिंह राजपूत के मामले में बिहार सरकार केस दर्ज करके कार्यबाही कर सकती है तो इसी तर्ज पर हिमाचल महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को संज्ञान लेकर केस दर्ज करके सम्बंधित दोषी अधिकारीयों को सम्मन करके कार्यबाही शुरू करनी चाहिए। उन्होंने मुम्बई नगर निगम द्वारा कँगना रनौत के घर में की गयी तोड़फोड़ की निंदा करते हुए एक महिला के आत्म सम्मान पर चोट बताया तथा कहा की हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली इस आत्म सम्मान की लड़ाई में फिल्म अभिनेत्री कँगना रनौत का कंधे से कन्धा मिलकर समर्थन करेगी।
    उन्होंने कहा की नियम कानून की धज्जियां उड़ा कर जिस तरह फिल्म अभिनेत्री कँगना रनौत के घर पर तोड़ फोड़ की गई बह बास्तव में मुग़ल काल की याद ताजा कर देती है। उन्होंने मुम्बई एयरपोर्ट पर शिब सेना के गुंडों द्वारा कँगना रनौत के खिलाफ किए गए बिरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा की अपने शौर्य और बलिदान की गाथा के गीत गाते रहते मुंबई पुलिस एक महिला के खिलाफ कुछ गुण्डों की मनमानी को रोकने की बजाय दूसरी तरफ मुंह फेर लेती है जिससे पुलिस की निष्पक्ष ता पर सवालिया निशान खडे करती है।
    हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता शर्मा ने कहा की महानगरों में रहने बाले प्रवासी हिमाचली जी जान से कँगना रनौत को पूरा समर्थन देंगे तथा केंद्र सरकार और हिमाचल सरकार द्वारा फिल्म अभिनेत्री कँगना रनौत की सुरक्षा के लिए दोनों सरकारों का आभार ब्यक्त किया और हिमाचल के मुख्य मंत्री से कँगना रनौत को क़ानूनी मदद देने का भी आग्रह किय।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.