Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सड़कों पर आवारा पशु छोडने वाले लोगों के विरूद्व होगी का कानूनी कार्रवाई-डॉ0परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    सड़कों पर आवारा पशु छोडने वाले लोगों के विरूद्व होगी का कानूनी कार्रवाई-डॉ0परूथी

    By Himachal VartaSeptember 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    2 अक्तूबर, 2020 के दिन जिला की सडको को आवारा पशु मुक्त दिवस मनाने का किया आह्वान

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में दुध न देने वाली व वृद्व पशुओं को सड़कों पर आवारा छोड़ने वाले लोगों के विरूद्व कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कोई पालतु पशु सड़क पर पकड़ा गया तो पशु पालकों को उसे जुर्माना देकर छुड़ाना होंगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समनव्य समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पशुपालकों से बार-बार अपील करने पर भी सड़कों पर मवेशियों की कमी नहीं हो रही है, जिसमें नाहन, पांवटा साहिब तथा कालाअंब आदि क्षेत्रों में यह समस्या आम हो गई है। जिससेे सड़कों पर दुर्घटना की समस्या हमेशा बनी रहती है। उपायुक्त ने जिला वासियों को जागरूक करने के लिए 2 अक्तूबर, 2020 के दिन जिला की सडको को आवारा पशु मुक्त दिवस मनाने का आवाहन किया।

    उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं में हर एक आवारा पशु के लिए प्रतिमाह 500 रूपये देने की घोषणा की है। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में अभी 10 गौंशाला कार्यरत है जिसमें से 800 से अधिक आवारा पशुओं को रखा जा रहा है और अभी भी पूरे जिला में 200 से ज्यादा आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे है। यह तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होने जिला की सडको सेे आवारा पशुओं कोे मुक्त करने के लिए सम्बन्धित विभागो को निर्देश दिये। उन्होने सभी गौ-शालाओं के बाहर सीसी टीवी केमरे लगाने के निर्देश दिए ताकि गौ-शालाओं के बाहर पशुओ को छोडकर जाने वाले की पहचान की जा सके।

    इससे पूर्व उपायुक्त ने जिला के सभी उपमण्डल अधिकारियों, नगर परिषद नाहन और पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारियों को निर्माणाधीन गौंशाला का शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी गो शालाओ के निर्माण कार्यो और रख रखाव के लिए जिला, उप मण्डल व स्थानीय स्तर पर कमेटियों का निर्माण किया गया।
    इस बैठक में जिला सिरमौर में आवारा कुत्तों और पशुओं की बडती संख्या को कम करने व गो सदनो में पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
    इस बैठक में उप-निदेशक नीरू शबनम ने विभाग की और से आवारा पशुओ के निदान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे जानकारी प्रदान की।
    इस बैठक मे अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, सभी उप मण्डलाधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारी, नगर परिषद नाहन व पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.