नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन वन मण्डल के अधिनस्थ नाहन, त्रिलोकपूर व कोलर रेंज के अधीन जंगल में उगने वाली भाबड घास की नीलामी 22 सितम्बर, 2020 को प्रातः 11.00 बजे वन मण्डलाधिकारी कार्यालय नाहन मे होगी।
इच्छुक बोलीदाता मौके पर जाकर जंगलो का निरीक्षण कर सकते है। नीलामी की सभी शर्तो का ब्यौरा भी मौके पर पढ कर सुनाया जाएगा तथा इच्छुक बोलीदाता को पात्रता के लिए 5000 रूपये बोली से पहले मौके पर जमा करवाने होंगे। यह राशि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाताओ को वापिस कर दी जाएगी व सफल बोली दाता से मौके पर पूरी कीमत एक मुश्त विक्रय कर सहित पूरी राशि के साथ वसूल की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के समय वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
Saturday, June 27
