Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन इकाई एबीवीपी ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन इकाई एबीवीपी ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा

    By Himachal VartaSeptember 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    वर्तमान में वार्षिक प्रणाली के छात्रों को लेकर अपना पक्ष साफ करें सरकार व प्रशासन

    एबीवीपी नाहन इकाई के सदस्य प्रधानाचार्य को ज्ञापन देते हुए।

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई ने प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार व कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को ज्ञापन भेजा। एबीवीपी नाहन इकाई ने अपनी मांग को रखते हुए कहा कि वर्तमान में वार्षिक प्रणाली के छात्रों को अभी अस्थाई तौर पर दाखिला तो दिया गया है लेकिन अभी तक न तो उनकी परीक्षाएं हुए है न ही उन्हें प्रमोट किया गया। जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश के अंदर विद्यार्थियों में काफ़ी तनाव पनप रहा है व असमंजस की स्थिति बनी पड़ी है। कोरोना के कारण शिक्षा के क्षेत्र में काफी समस्या उत्पन्न हुई है।

    एबीवीपी सरकार व प्रशासन से मांग करती है कि वर्तमान में वार्षिक प्रणाली के छात्रों के हित में उचित निर्णय लेकर परीक्षाओं को लेकर अपना पक्ष साफ करे। जिससे विद्यार्थियों के अंदर तनावपूर्ण व असमंजस की स्थिति दूर हो सके। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशुल शर्मा ने कहा कि वर्तमान यू जी के वार्षिक प्रणाली के छात्रों को अगले वर्ष में अस्थाई तौर पर दाखिला तो दिया है और ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई है चाहे जिसमें विद्यार्थी असमंजस में है कि वह वर्तमान की पढ़ाई करें या पूर्व की करें। क्योकि विद्यार्थियों को अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनकी परीक्षाएं होगी या नहीं। एबीवीपी आज ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि जल्द ही इस विषय पर सरकार व प्रशासन जल्द उचित निर्णय ले। इस दौरान एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशुल शर्मा, नाहन इकाई अध्यक्ष दीपक, ज़िला सोशल मीडिया सह सयोंजक रोहित, संजय उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.