Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»नाहन/ चासी निवासी महिला ने कोरोना से आईजीएमसी में तोड़ा दम
    स्वास्थ्य

    नाहन/ चासी निवासी महिला ने कोरोना से आईजीएमसी में तोड़ा दम

    By Himachal VartaSeptember 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। लगातार बढ़ते कोरोना के कहर के चलते जिला सिरमौर नाहन के चासी सुरला गांव की एक महिला ने रात आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है। नाहन मेडिकल कॉलेज के एम एस डॉक्टर सुनील कक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमार महिला की बीते कल वीरवार को जब ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उसे शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। नगर सुरक्षा के तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए महिला का कोरोना टेस्ट भी किया गया था।

    मृतक महिला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की उम्र 60 -61 वर्ष की बताई जा रही है। अच्छी बात तो यह है कि इलाज के दौरान से लेकर शिमला रेफर किए जाने तक कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा पुख्ता प्रबंध रखे गए थे। अब महिला का अंतिम संस्कार कहां पर और कैसे होगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

    उधर, नाहन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक व मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर निर्दोष भारद्वाज ने बताया कि महिला को 16 तारीख को नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। उन्होंने बताया कि महिला का हार्ट फैलियर था और शुगर तथा बीपी की भी प्रॉब्लम थी। महिला की नाजुक हालत देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया था। जहां 17 सितंबर यानी वीरवार की रात को उसकी मौत हो गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.