Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नर्सिंग कालेज बड़ू साहिब की छात्रा द्वारा आत्महत्या!
    हिमाचल प्रदेश

    नर्सिंग कालेज बड़ू साहिब की छात्रा द्वारा आत्महत्या!

    By Himachal VartaSeptember 18, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आत्महत्या के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ताजे मामले में जिला सिरमौर में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकाल नर्सिंग कॉलेज बड़ू साहिब की चतुर्थ वर्ष की छात्रा सुबह की शिफ्ट में डयूटी समाप्त करके अपने कमरे में चली गई।

    जब एक अन्य छात्रा कमरे में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। छात्रा के द्वारा काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी का अंदेशा होने पर उसने इसकी जानकारी तुरंत कॉलेज प्रशासन व अन्य छात्राओं को दी। जानकारी मिलने के बाद तुरंत अन्य छात्राएं और कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्त के बाद दरवाजे को तोड़ कर अंदर जाकर देखा तो छात्रा कमरे में पंखे से लटकी हुई थी।

    जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस थाना पच्छाद को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और छात्रा के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। लिहाजा पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.