Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह पर नाहन में 70 यूनिट रक्तदान
    हिमाचल प्रदेश

    नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह पर नाहन में 70 यूनिट रक्तदान

    By Himachal VartaSeptember 20, 2020
    Facebook WhatsApp

    भाजपा नाहन मंडल द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा नाहन मण्डल द्वारा आज हिन्दु आश्रम नाहन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा की अनूठी पहल के अन्तर्गत श्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्म दिवस पर 70 रक्तदान किए गए। युवा मोर्चा मण्डलाध्यक्ष अभिषेक चैहान ने अपनी टीम के साथ कडी मेहनत के साथ इस शिविर को कामयाब किया।
    युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कान्त शर्मा ने इस आयोजन को अत्यन्त सफल बताया। भाजपा मण्डलाध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर जी के मार्ग दर्शन में यह सेवा कार्य सम्पन्न हुआ।
    रक्तदान शिविर का उदघाटन डा राजीव बिन्दल माननीय विधायक नाहन के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उन्होने इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा को बधाई दी व रक्त दानियों का आभार व्यक्त किया जिन्होने कोरोना की इस घडी मे बहुमूल्य दान दिया।
    डा बिन्दल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी युग पुरूष हैं, जिन्होने भारत के जन मानस का दृिष्टकोण बदल दिया। यह भारत मेरा है, इसकी सेवा करना मेरा दायित्व है यह बोध कराना, अहसास कराने का कार्य श्री नरेन्द्र मोदी ने किया। भारत के आत्म सम्मान, 130 करोड देश वासियों के आत्म सम्मान को पुनः जागृत करने का काम इस युग पुरूष ने किया है। कश्मीर देश का अभिन्न अंग है व दो संविधान, दो झण्डे एक देश मे नही चलेंगे, इसके लिए धारा 370 को समाप्त कर 70 साल की गुलामी का चिन्ह समाप्त किया गया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि भारत के जन-जन के आराध्य देव श्री राम जी के जन्म स्थान पर श्री राम मन्दिर का भव्य निर्माण हमारी आत्मा की जागृति है, सुप्त भारत का जागरण नरेन्द्र मोदी नाम के युग पुरूष द्वारा शुरू किया गया है।
    उन्होंने कह कि भाजपा सेवा के रूप में खडी हो, यह निर्णय कोविड के शुरू होते ही किया गया। श्री जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के निर्देश पर राशन वितरण, भोजन वितरण, मास्क वितरण, सेनेटाईजर वितरण व रोगी सेवा का महान कार्य हमने अपने हाथों मे लिया। उसी कडी मे यह सेवा सप्ताह पूरे देश, प्रदेश व सिरमौर में मनाया जा रहा है। नाहन मे कोरोना काल में सबसे कम समय में कोविड टेस्टिंग लैब बनाकर सिरमौर के जनमानस की विशिष्ट सेवा की।
    इस मौके पर शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक श्री प्रियव्रत शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री विनय गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री ओपी सैनी, श्री दीन दयाल वर्मा व अन्य विशिष्ट जनों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.