Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»धोखाधड़ी के केस में पुलिस ने आरोपी को डेढ़ साल बाद यूपी से पकडा़- पुलिस अधीक्षक सिरमौर
    हिमाचल प्रदेश

    धोखाधड़ी के केस में पुलिस ने आरोपी को डेढ़ साल बाद यूपी से पकडा़- पुलिस अधीक्षक सिरमौर

    By Himachal VartaSeptember 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने आज यहाँ पत्रकारों को बताया कि जमना प्रसाद पुत्र राम केवल निवासी दुर्गा कलौनी काला आम्ब ने पुलिस थाना काला आम्ब में बर्ष 2019 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 02.04.2019 को इसके मोबाईल नम्बर पर किसी रवि नामक व्यक्ति ने फोन कर के कहा कि इसका 2,25,000/रूपऐ का लोन स्वीकृत हुआ है और उस व्यक्ति द्वारा इसे लोन का विश्वास दिलाकर फीस के तौर पर रकम उस व्यक्ति द्वारा दिए गए खाता में डालने के लिए कहा और इसने उस व्यक्ति की बातों में विश्वास कर के 72500 रूपऐ पी0एन0बी0 बैंक शाखा, खैरी, काला आम्ब से उसके द्वारा दिए गए खाता में जमा करवा दिए। इसके उपरान्त आरोपी ने अपना मोबाईल फोन बन्द कर लिया। जिस पर पुलिस थाना काला आम्ब में अभियोग संख्या 103/19 निम्न धारा 420 दर्ज कर के अन्वेषण आरम्भ किया गया, परन्तु आरोपी तेज- तर्रार ठग होने के कारण पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। उक्त मामले को पुलिस अधीक्षक, श्री अजय कृष्ण शर्मा ने गहनता से जांचा और मामले में साईबर सैल को शामिल कर के एक पुलिस टीम का गठन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक, श्री अजय कृष्ण शर्मा के मार्गदर्शन पर पुलिस टीम ने कार्य करते हुए आरोपी राजा प्रताप निवासी गांव व डाकघर पोरा, तहसील सिकन्द्राऊ, जिला हथरस, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 साल को दिनांक 20.09.2020 को हथरस से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। उक्त आरोपी के पास से पुलिस को भारी संख्या में मोबाईल फोन, सिम कार्ड़ वरामद हुए हैं। आरोपी से शुरूआती पूछताछ पर सामने आया हैं कि आरोपी ने महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 88 लाख रूपऐ की ठगी की हुई हैं। महाराष्ट्र पुलिस से भी सम्पर्क किया जा रहा हैं। जिला सिरमौर पुलिस ने अपने जिला के धोखाधड़ी मामले के साथ-2 महाराष्ट्र के 88 लाख रूपऐ के धोखाधड़ी मामले को भी सुलझाने में वड़ी सफलता प्राप्त की हैं। उक्त आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर के पुलिस रिमाण्ड़ प्राप्त किया जाऐगा और उस से सख्त पूछताछ की जाऐगी ताकि यदि उसने इसी प्रकार के अपराधों को कहीं ओर भी अन्जाम दिया हैं तो उनका भी खुलासा हो सके। पुलिस अधीक्षक, श्री अजय कृष्ण शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के साथ -2 अन्य राज्यों की पुलिस से भी अपील की हैं कि यदि इस प्रकार का कोई मामला लम्बित हैं तो वह जिला सिरमौर पुलिस से सम्पर्क कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.