Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति का यूको बैंक मैनेजर ने घर में ही खोला बैंक खाता
    हिमाचल प्रदेश

    कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति का यूको बैंक मैनेजर ने घर में ही खोला बैंक खाता

    By Himachal VartaSeptember 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। ग्रायम पंचायत लोजा-मांनल के पंचायत सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यूको बैंक गाता-मडवाच (गत्ताधार) के बैंक मैनेजर रोशनलाल चौहान ने ग्राम पंचायत लोजा मानल जाकर कुष्ठ रोग से पीड़ित कुजनल निवासी खुलीया राम के घर जाकर उसका बैंक खाता खोला। क्योंकि खुलीया राम के भाई स्वर्गीय मांजु राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए सहायता राशि उनके खाते में आई थी। लेकिन उनका अचानक निधन हो गया।

    वह भी कुष्ठ रोग से पीड़ित थे। उन्होंने नॉमिनी के तौर पर अपने भाई खुलीया राम को रखा था। लेकिन उनका बैंक में खाता नहीं था और खुलीया राम चलने फिरने से असमर्थ है और वह घर में अकेले ही रहते हैं। उनकी देखभाल करने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं है। जब इस बात की सूचना यूको बैंक मैनेजर रोशनलाल चौहान को मिली। तो उन्होंने उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए गत्ताधार से 20 किलोमीटर दूर कुजनल जाकर खुलीया राम का बैंक खाता खोला ताकि वह उनके भाई के खाते में जमा राशि को नॉमिनी के तौर पर मकान बनाने के लिए निकाल सके।

    यूको बैंक मैनेजर रोशन लाल चौहान ने बताया कि खुलीया राम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसी महत्वकांक्षी योजना से भी वंचित था। क्योंकि इस व्यक्ति का बैंक में आज तक कोई भी खाता नहीं खुला था। उन्होंने बताया कि अब हमने उनके घर जाकर उनका बैंक खाता खोल दिया है। अब उनको सरकार से मिलने वाली अनेक प्रकार की सहायता आसानी से मिलेगी

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.