Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मेड इन सिरमौर के तहत मेरा बैग-मेरा घर की हुई शुरुआत
    हिमाचल प्रदेश

    मेड इन सिरमौर के तहत मेरा बैग-मेरा घर की हुई शुरुआत

    By Himachal VartaSeptember 22, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन। सिरमौर डॉ आर के परूथी की एक और नई पहल ने कमाल किया है।  जिलाधीश ने कालाअंब की एक कंपनी के माध्यम से अपने आइडिया को मूर्त रूप दिया है। सिरमौर जिला प्रशासन ने मेड इन सिरमौर पहल के तहत इस चलते-फिरते घर और दुकान को एक 32 किलो के बैग में तैयार किया है जिसका सारा सामान एक बैग में पैक हो जाता है। खास बात यह है कि यह घर कहीं भी 20 मिनट में तैयार हो जाता है। इस बैग में वाटर प्रूफ टैंट के अलावा, दो कुर्सियां, एक टेबल, मोबाइल चार्जिंग और गर्मियों के लिए पंखे तक की सुविधा है और रही बात बिजली की तो इसके लिए एक सोलर प्लेट दी गई है। ज़िलाधीश कार्यालय में मेरा बैग,  मेरा घर का ट्रायल किया जा चुका है। 
    जिलाधीश सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि मेड इन सिरमौर के तहत कालाअंब में स्थित एथेंस लाइफ साइंसेज के साथ एक आइडिया शेयर किया गया था । उन्होंने बताया कि इस एक बैग में दो सेक्शन हैं, जिसमें सामने डिस्प्ले सेक्शन हैं, जहां पर बेचने हेतु सामान रखा जा सकता है व दूसरा सेक्शन आराम करने का स्थान है। इसमें फोल्डिंग चेयर के प्रावधान के साथ-साथ सोलर लाइट का भी प्रबंध किया गया है, जिसके माध्यम से दो बल्ब, मोबाइल चार्जिंग व पंखे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। सोलर प्लेट के माध्यम से ही यह सारा सिस्टम चलेगा। उन्होंने कहा कि मेरा बैग-मेरा घर कुछ ही दिनों में मेड इन सिरमौर के नाम से तैयार हो जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.