Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अभिषेक चौहान ने किया युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार
    हिमाचल प्रदेश

    अभिषेक चौहान ने किया युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार

    By Himachal VartaSeptember 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर भाजपा युवा मोर्चा नाहन मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चौहान ने युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने कहा प्रदेश व केंद्र सरकार युवाओं के उत्थान और उनके भविष्य की बुनियाद को पक्का करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं को बूथ स्तर पर प्रचारित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा युवा मोर्चा में कर्मठ और ईमानदार युवा संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

    उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सतीवाला के कमल, नाहन के जयप्रकाश, कौलावाला भूंड के गोवर्धन, हरिपुर खोल के लक्ष्य, चाकली के राकेश कुमार, रामाधौन के पंचम, नाहन के अभिषेक ठाकुर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। तो वही, मान सिंह ठाकुर पंजाहल, राजीव चौधरी कालाअंब को महामंत्री इसके अलावा सचिव पद पर रामपुर माजरी के बलिंदर, त्रिलोकपुर के सुभाष गुर्जर, धौला कुआं के दीपक, रामाधौन के यशपाल, नाहन के रघुवीर, विक्रम बाग के राम कुमार, सती वाला के मुकेश कुमार को काबिज किया है।

    कार्यालय सचिव पद पर सुरला के अमन ठाकुर को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा मीडिया की जिम्मेवारी रजत सैनी जो कि नाहन के हैं उन्हें सौंपी गई है। सदस्यों में नरेश, देवेंद्र, मदन, मोहन, अंकुर पवार, सोनू ठाकुर, रजत, निशांत चंदेल, सतपाल, सतीश, सुनील, अजय, हिमांशु, विक्रम, अमरीक सिंह, विजय, भीम दत्त, मुकेश, निर्मल, रघुवीर, अब्दुल रहमान, बलदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरुण कुमार, अनूप अग्रवाल यह माजरा वाले हैं।

    इसके अलावा बलवंत, इस्लाम, विक्रम, अक्षय, प्रथम अंगरा, अर्जुन सबलोक, नितिन ठाकुर, सागर गर्ग, अंजू शर्मा, पुष्पेंद्र इन सब को युवा मोर्चा में सदस्य नियुक्त किया गया है। अभिषेक चौहान ने डॉ. बिंदल के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास का पर्याय डॉ राजीव बिंदल है। उन्होंने कहा कि जितना विकास डा बिंदल के कार्यकाल में हुआ है उतना विकास आज तक नहीं हुआ है।
    पेयजल सड़क पुल किसानों को सिंचाई के पानी की व्यवस्था बेरोजगार युवाओं के लिए उद्योगों में रोजगार आदि अनेकों अनेकों कार्य उन्होंने किए है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार स्थानीय विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मंडल, अध्यक्ष प्रताप ठाकुर और इसके अलावा जिला सिरमौर युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी के साथ पूरे क्षेत्र की जानकारी के साथ चर्चा किए जाने के बाद ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.