Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आगजनी से सुरक्षा के लिए नाहन शहर में 48 फायर हाईड‍्रेड लगेंगे-डा बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    आगजनी से सुरक्षा के लिए नाहन शहर में 48 फायर हाईड‍्रेड लगेंगे-डा बिन्दल

    By Himachal VartaSeptember 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में नाहन शहर में अभूतपूर्व कार्य हुए

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन शहर करीब 500 वर्ष पुराना शहर है जहां हमेशा पीने के पानी की बहुत परेशानी रही, किन्तु वर्तमान में गिरि नदी से पानी उठाकर शहर की प्यास बुझाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन शहर की गलियां और बाजार बहुत तंग हैं, खुदा-ना-खास्ता, कभी आगजनी की घटना हो जाए तो ऐसी सूरत में फायर ब्रिगेड का पहुंचना, फायर ब्रिगेड के लिए पानी पहुंचाना नितांत आवश्यक रहता है। इसी के मददेनजर जहां नाहन शहर में फायर ब्रिगेड की नई बिल्डिंग बनाई गई, हर प्रकार की सुविधाएं उसमें दी गई हैं वहीं शहर में फायर के पानी के लिए अलग से लाईन बिछा कर नया कीर्तिमान बनाया गया है।
    डा. राजीव बिन्दल ने आज फायर बिग्रेड के अधिकारियों, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और नगर परिषद के अधिकारियों को लेकर शहर का दौरा किया और शहर में 48 स्थानों पर फायर हाईडेंड लगाना तय किया जिनको पक्के चैंबर के साथ कवर किया जाएगा।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि शहर को पेयजल उपलब्ध करवाने व भविष्य में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना दोनों महत्वपूर्ण कार्य भाजपा की प्रदेश सरकार की ढाई वर्ष की उपलब्धियों में शामिल है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है और नाहन की जनता को बधाई भी दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.