Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जीप खाई में गिरी दो की मौत!
    हिमाचल प्रदेश

    जीप खाई में गिरी दो की मौत!

    By Himachal VartaSeptember 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    सोलन-राजगढ़ मार्ग पर मटनाली के समीप खाई में गिरी पिकअप, हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर मौत

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर मटनाली के समीप मंगलवार की रात्रि को एक पिकअप जीप नंबर एचपी 61-1538 करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई।  पुुलिस   अधिक्षक सिरमौर   ने   बताया  कि   मृतक व्यक्तियों की पहचान 34 वर्षीय चेतन चावला (उर्फ चांद) पुत्र स्वर्गीय देवेन्द्र चावला निवासी वार्ड नं.- 3 राजगढ़ तथा 36 वर्षीय सन्दीप आयु पुत्र सुमन शर्मा निवासी घील पबियाना के रूप में हुई है। बता दें कि गाड़ी को गिरते हुये किसी ने नहीं देखा।  उन्होंने बताया कि बुधवार की प्रातः करीब 9.00 बजे वेद प्रकाश पुत्र जगतराम ग्राम जोन मयोग डाकघर चुरवाधार जब अपने साथी कमलेश के साथ गाड़ी द्वारा राजगढ़ जा रहा था। जब वह मटनाली के समीप पहुंचा तो उसने देखा कि सड़क पर गाड़ी के शीशे टूटे हुये हैं तथा सड़क पर टायर की रगड़ के निशान पड़े हुए हैं। वेद प्रकाश ने गाड़ी से उतरकर जब सड़क से नीचे देखा तो डेड बॉडी खून से लथ पथ पड़ी हुई थी, जिसपर तुरन्त उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शवों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया तथा पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल राजगढ़ ले गए। जंहा पर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को उनके परिजनों को सौप दिए गए है। पुलिस द्वारा राजगढ़ में वेदप्रकाश के ब्यान पर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 304 के तहत लापरवाही का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी ने बताया कि मृतक परिवार के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 20-20 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.