Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»संगडाह उपमंडल में एसडीएम नहीं होने से लोग परेशान!
    हिमाचल प्रदेश

    संगडाह उपमंडल में एसडीएम नहीं होने से लोग परेशान!

    By Himachal VartaSeptember 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में पिछले छह माह से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाए जाने से लर्निंग लाइसेंस फीस जमा करवा चुके चार सौ से अधिक लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी हैं। विगत 17 अगस्त से यहां एसडीएम का पद खाली होना लाइसेंस के ट्रायल न होने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

    बुधवार को उक्त मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कर चुके कांग्रेस कार्यकर्ता सतपाल तोमर ने यहां जारी बयान में कहा कि उपमंडल प्रशासन द्वारा छह महीने की निर्धारित अवधि समाप्त होने पर अब दोबारा लाइसेंस रिन्यू करवाने की फीस ली जा रही है, जबकि इस अवधि में ट्रायल हुए ही नहीं।

    एक तरफ जहां आरएलए अथवा एसडीएम कार्यालय द्वारा रिन्यूअल फीस ली जा रही है, वहीं पुलिस द्वारा लर्निंग लाइसेंस बना चुके लोगों के विदाउट डीएल चालान भी बखूबी किए जा रहे हैं।

    गौरतलब है कि 27 अगस्त को राहुल जैन का तबादला होने के बाद हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा यहां दो अधिकारियों को बतौर एसडीएम भेजने के फरमान जारी किए गए हैं, मगर उक्त सरकारी आदेश अब तक लागू नहीं होने से क्षेत्रवासियों की जेब हल्की होने लगी है।

    उपायुक्त सिरमौर के कार्यालय से हालांकि, एक प्रोबेशनर अधिकारी को एसडीएम का कार्यभार सौंपा गया है, मगर उनके पास आरएलए की शक्तियां नहीं है। 17 अगस्त को जहां एचएएस अधिकारी अनुपम के बतौर एसडीएम संगड़ाह आदेश हुए, वहीं 28 अगस्त को रजनीश कुमार को संगड़ाह भेजने का सरकारी फरमान तो जारी हुआ  मगर आज तक साहेब ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

    एसडीएम संगड़ाह का कार्यभार देख रहे आईएएस अधिकारी राहुल जैन ने बताया कि, वह फिलहाल लाइसेंस बनाने के लिए अधिकृत नहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.