नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें पांवटा साहिब से 42 वर्षीय व्यक्ति, डॉ वाईएसपीजीएमसी नाहन से 37 वर्षीय व्यक्ति और शिलाई की 78 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। सैनवाला से 27 वर्षीय युवक, आमवाला की 56 वर्षीय महिला और धौलाकुआं से 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
नौनी का बाग़ नाहन से 13 वर्षीय बच्ची, रानीताल नाहन से 18 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय व्यक्ति और 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। लक्ष्मी नारायण मंदिर नाहन के पास से 25 वर्षीय युवती और 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है।
धौलाकुआं से 27 और 25 वर्षीय युवक, रानीताल नाहन की 35 वर्षीय महिला, शंभुवाला से 35 और 55 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा बाल्मीकि बस्ती नाहन से 62 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस चौकी कच्चा टैंक नाहन से 35 वर्षीय व्यक्ति और 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।