Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिलाई के पास हुई कार दुर्घटना में एक की मौत दो घायल!
    हिमाचल प्रदेश

    शिलाई के पास हुई कार दुर्घटना में एक की मौत दो घायल!

    By Himachal VartaSeptember 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    कार के खाई में गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ जहां कोरोना महामारी से लोगों की जान जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसे भी कईयों की जान ले रहे हैं। ताजा मामले में उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत बालीकोटी के गाँव मोहराड़ के खराड़ी नामक स्थान पर कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय मनोज सिंह के रुप में हुई है।

    घायलों की पहचान 29 वर्षीय अजय सिंह व 45 वर्षीय कुंदन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और खाई में उतर कर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को निजी वाहन में ही उपचार के लिए तुरंत शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया।

    तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के उपरांत पांवटा साहिब रेफर कर दिया। यहां पर मनोज सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायलों को नाहन व पीजीआई रेफर किया गया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए शिलाई थाना प्रभारी मस्त राम ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.