नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास़्त्री की जयंति के अवसर पर महापुरूषों के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन महापुरूषों के योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा। हमें इन महापुरूषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हुए भारत के प्राचीन गौरव को संरक्षित करते हुए नये भारत की परिकल्पना को साकार करना है। डा. बिन्दल ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि हमने प्रयास किया कि हमें अपना विकास, गांव के विकास के साथ ही करना होगा।
उन्होंने कहा कि गांव पर आधारित आर्थिक विकास, कृषि पर आधारित आर्थिक विकास व आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए आर्थिक विकास ही हमारा लक्ष्य है। डा. बिन्दल ने आज नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान परिसर में ‘‘आई लव सिरमौर’’ सैल्फी प्वाईंट व एक्यूप्रेशर टेक का उदघाटन भी किया। ये दोनो स्थल नाहन क्षेत्रवासियों के लिए उपहार की तरह जो स्वास्थ्य और सौंदर्य का बोध कराते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐतिहासिक नाहन शहर के गौरव के पुर्नस्थापना के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
डा. बिन्दल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व रानी झांसी पार्क का लोकार्पण किया गया था। माल रोड़ की सुन्दरता को बढ़ाने के साथ-साथ भारत के गौरवशाली इतिहास को भी परिलक्षित किया जा रहा है। हिमाचल की कला कृति की जहां चिंता की जा रही है वहीं माल रोड़ की सुन्दरता को चार चांद लगाते हुए जन सुविधाओं का निर्माण भी किया जा रहा है। आने वाले समय में आजादी के प्रतीक, मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महाराणा प्रताप की यागदार भी इसी माल रोड़ पर प्रतिमा के रूप में प्रतिस्थापित होगी।