नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के बाद उस की निर्दोषत से हत्या करने के घिनौना अपराध को अंजाम देने के बाद यह साफ नजर आता है कि भाजपा के शासनकाल में अब बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक संत मुख्यमंत्री के रूप में प्रवेश की बागडोर सम्भाले हुए हैं फिर भी वहाँ की बहुत बेटियां सुरक्षित नहीं है यह बहुत ही दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि हिन्दू रीति रिवाज के आधार पर किसी भी मृत शरीर को सुर्य अस्त होने बाद जलाया जाना अशुभ माना जाता है मगर हैरानी की बात यह है कि लड़की को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने रात को कैसे और किस के ईशारों पर जलाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित परिवार की महिलाओं पर अत्याचार कुछ ज्यादा ही हो रहे हैं फिर भी योगी सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है जो बहुत ही हैरान करने वाली बात है! उन्होंने कहा कि इतना कुछ होते हुए भी योगी कुर्सी सम्भाले हुए हैं यह खेद का विषय है।
Breakng
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
- हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
Saturday, June 27
