Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अटल टनल सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्णः जय राम ठाकुर
    हिमाचल प्रदेश

    अटल टनल सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्णः जय राम ठाकुर

    By Himachal VartaOctober 7, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि अटल टनल रोहतांग सामरिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण है जिससे देश के सैन्य बलों को वर्ष भर सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मनाली-लेह-लद्दाख सड़क मार्ग सुरक्षा के लिहाज से बहुत अहम है और अटल सुरंग से सैन्य बलों को कम समय में आवाजाही के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सामाग्री की आपूर्ति करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के निर्माण से सैन्य बलों के आवागमन और आपूर्ति में एक दिन के समय की बचत होगी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि सभी मौसमों में सुरंग के खुले रहने से लाहौल-स्पीति के लोगों को भी लाभ मिलेगा और वे वर्ष भर देश के साथ संपर्क में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि 9.02 किलोमीटर लम्बी अटल सुरंग से पर्यटकों को भी लाभ मिलेगी क्योंकि मनाली से लाहौल-स्पीति के बीच कई किलोमीटर की दूरी कम होगी।
    उन्होंने कहा कि यात्रा के समय में कटौती होने से घाटी के किसानों को अपने उत्पाद आसानी से मंडियों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। अब उनकी प्रमुख फसलें जैसे मटर, ब्रोकली और आलू कुल्लू और अन्य मंडियों तक पहुंचने से पहले ट्रकों में नहीं सड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी वर्ष भर सुनिश्चित होगी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि इस सुरंग के निर्माण से लाहौल घाटी में पर्यटन विकास को भी व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि अटल टनल के खुलने से पहले लाहौल और स्पीति के निवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं और खाद्य सामग्री जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब वे आसानी से मनाली पहुंच सकेंगे और देश के अन्य हिस्सों से भी उनका संपर्क बना रहेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.