Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा पीसीसी प्रधान को करारा जवाब!
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा पीसीसी प्रधान को करारा जवाब!

    By Himachal VartaOctober 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पीसीसी प्रधान पर जुबानी हमला, कश्यप बोले-कभी कभार ही बिल से बाहर आते हैं राठौर

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार शाम को नाहन में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर कृषि बिलों के नाम पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया, वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पर भी बड़ा जुबानी हमला बोला है। कश्यप ने राठौर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीसीसी चीफ कभी कभार ही बिल से बाहर निकलते हैं।

    पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि देश सहित हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस किसानों को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कुलदीप राठौर के सिरमौर दौरे को लेकर कहा कि पीसीसी चीफ कभी कभार ही बिल से बाहर निकलते हैं। बाहर आते ही वह लंबी-लंबी बातें फैंकते हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि उनकी पार्टी में उनकी बात मानने वाला कोई नहीं है।

    उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी आज दहाई के अंक में सिमट गई है। यदि यही स्थिति रही तो वह दिन दूर नहीं जब इनका नामोनिशान मिट जाएगा। हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी टुकड़ों में बंटी है। कभी एक नेता जागता है एक कोने से, तो कभी दूसरा जागता है, जिनमें आपसी वर्चस्व की जंग चली हुई है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कृषि कानून को लेकर किसानों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। गत दिन सिरमौर जिले में भी उन्होंने किसानों को बरगलाने का प्रयास किया। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए दोनों विधेयक किसानों हित में है। मगर कांग्रेस के द्वारा इसका गलत प्रचार किया जा रहा है। पहले कांग्रेस ने सीएए के नाम पर राजनीति की। अब कृषि विधेयक के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

    अपने संबोधन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कृषि विधेयकों को किसान हित में करार देते हुए कहा कि यह बिल आने से देश के अन्नदाताओं को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें विश्वास है कि हमारा किसान कांग्रेस पार्टी के दुष्प्रचार में आने वाला नहीं है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, नाहन भाजपा मंडल प्रताप ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.