Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कालाआम में सडकों पर व्यय किये जा रहे हैं 15 करोड़-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    कालाआम में सडकों पर व्यय किये जा रहे हैं 15 करोड़-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaOctober 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन(हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाआम में विगत 2 वर्षों में छोटी बड़ी सड़कों के निर्माण पर लगभग 15 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कालाआम पंचायत नाहन विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायतों में से एक है जहां पर स्थानीय जनमानस के साथ बड़ी मात्रा में उद्योग स्थित होने के साथ बाहर से आने वाले कर्मचारियों की संख्या भी बहुत अधिक है।
    डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी काला आम प्रवास के दौरान दी। उन्होंने इस अवसर पर मोगीनंद पेयजल योजना के तहत जाटटांवाला में लगाए जा रहे टयूबवैल के कार्य का निरीक्षण भी किया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि कालाआम से त्रिलोकपुर सड़क व कालाआम से नाहन सड़क व काला आम से सकेती-खजूरना सड़कों में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें स्मरण रखना चाहिए कि एक समय था जब कांग्रेस की सरकार में इन सड़कों के गडढे भरने के लिए हमें धरने प्रदर्शन करने पड़ते थे, किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार में आज जनता को यह सभी सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि कालाआम पंचायत की संपूर्ण पेयलज समस्या का समाधान करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। नागल सकेती पेयजल का स्थायी समाधान करने कंे लिए एक टयूबवैल सकेती में लगाया जा चुका है तथा एक टयूबवैल और लगाया जा रहा है।
    डा. बिन्दल ने बताया कि जोहड़ों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए उसे नए टयूबवैल से जोड़ कर संपूर्ण समस्या का समाधान किया जा रहा है। जाटटांवाला में नया टयूबवैल लगा कर गांव को पूरी तरह नए टयूबवैल से जोड़ा गया है। मैन थप्पल में एक नया टयूबवैल लगाया गया है जिसमें मैन थप्पल ओगली और काला आम को पानी दिया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि मोगीनंद की पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए जाटटांवाला में नया टयूबवैल लगाया जा रहा है। इसी प्रकार उद्योगों व मोगीनंद दोनों के लिए नई योजना का कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि गडरियों की खारी, बाल्मिकी खारी की नई पेयजल योजनाएं बनाई जा रही है जिस पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। इस प्रकार कालाआ आम की संपूर्ण पेयजल समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस समाधान के साथ ही सीवरेज का कार्य चल रहा है जो कि एक दूसरे के पूरक हैं।
    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, काला आम पंचायत प्रधान राजेश कुमार, अल्प संख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष सुलेमान, यशपाल, श्याम लाल, संजय उप प्रधान, राजीव चैधरी के साथ जल शक्ति विभाग व अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.