Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रामविलास पासवान के निधन पर नाहन में गहरा शोक!
    हिमाचल प्रदेश

    रामविलास पासवान के निधन पर नाहन में गहरा शोक!

    By Himachal VartaOctober 9, 2020
    Facebook WhatsApp
    रामविलास पासवान के साथ बैठे नितिन चौहान (पूर्व फोटो) 

    केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर नितिन चौहान ने किया शोक व्यक्त

    रामविलास पासवान के साथ बैठे नितिन चौहान (पूर्व फोटो)

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद कल अचानक निधन हो गया था। उनके निधन का समाचार सुनते ही हिमाचल प्रदेश खासतौर से नाहन में शोक की लहर दौड़ गई है। भारतीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अचानक हुए निधन पर लोजपा प्रदेश माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष नासिर खान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नाहन विधानसभा क्षेत्र स्वर्गीय सदानंद चौहान के पुत्र नितिन चौहान, सर ज्ञान पुंढीर सहित तमाम लोग जनशक्ति पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 74 वर्षीय रामविलास पासवान सर्जरी किए जाने के बाद अस्वस्थ चल रहे थे। नितिन चौहान ने बताया कि वह गत बुधवार को एम्स में उनसे मिलने भी गए थे तब उनकी तबीयत काफी नाशाद थी।

    उन्होंने बताया कि कल वीरवार को करीब 8:00 बजे के आसपास केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का देहांत हो जाने का समाचार मिला। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के नाहन में गहरी शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि रामविलास पासवान का नाहन से गहरा नाता था। लोक जनशक्ति पार्टी को नाहन के विधायक रहे स्वर्गीय सदानंद चौहान ने पूरे प्रदेश में पहचान दी थी।

    केंद्रीय स्तर पर उस दौरान विधायक रहे सदानंद चौहान ने कई योजनाओं को सिरमौर के लिए मंजूरी दिलाई थी। यही नहीं रामविलास पासवान कई बार नाहन भी आए थे। उनके निधन का समाचार उनके पुत्र चिराग पासवान ने ट्विटर पर डाला है। जबकि उनका निधन के समाचार के प्राप्त होते ही नितिन चौहान सहित कई लोजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सदानंद चौहान के निवास स्थान पर इकट्ठा हुए। नितिन चौहान ने बताया कि वे उन्हें अपने पिता के समान समझते थे। नितिन ने बताया कि उनके पिता के स्वर्गवास के बाद उनका हाथ हमेशा उनके सर पर रहा है।

    वही मानेंटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष नासिर खान ने इसे बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान क्षेत्रवाद व जातिगत राजनीति से हटकर विकास को तवज्जो देते थे। प्रदेश में एक सीट लोजपा की जीतने के बावजूद भी उन्होंने हमेशा दिल्ली में हमारे लिए अपने दरवाजे खुले रखें। उन्होंने बताया की लोक जनशक्ति पार्टी उनके बताए रास्ते पर लगातार कार्य करती रहेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.