Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश राज्य अध्यापक संघ की आपत्ति के बावजूद बीआरसी हॉल में शारीरिक शिक्षक संघ को दी पार्टी की मंजूरी
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश राज्य अध्यापक संघ की आपत्ति के बावजूद बीआरसी हॉल में शारीरिक शिक्षक संघ को दी पार्टी की मंजूरी

    By Himachal VartaOctober 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। तीन महीने पहले रिटायर हुई महिला कर्मचारी की पार्टी की आड़ में शारीरिक शिक्षक संघ पर प्रदेश राज्य अध्यापक संघ ने  राजनीति गतिविधियां करने का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान हरदेव सिंह ठाकुर व राज्य उपाध्यक्ष सतीश पुंडीर ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कोरोना काल में रिटायरमेंट पार्टी किए जाने का विरोध किया है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि एक और कोरोना के संक्रमण के चलते सरकार स्कूलों को पूरी तरह से खोलने से कतरा रही है तो वही शारीरिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर महामारी के खौफ से बेखबर सेवानिवृत्त अधिकारी को रविवार को पार्टी देने जा रहा है।

    जिला अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि डाइट के प्रिंसिपल के द्वारा बीआरसी हॉल में रिटायरमेंट पार्टी दिए जाने की परमिशन दी गई है। जबकि राजकीय अध्यापक संघ के द्वारा प्रिंसिपल से कोरोना का हवाला देते हुए पार्टी के आयोजन के लिए परमिशन देने पर आपत्ति दर्ज की गई थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अधिकारी ने यह कहा कि ऊपर से फोन आए हैं तो वह परमिशन देने के लिए मना नहीं कर सकते हैं। जिला प्रधान ने बताया कि इस पार्टी के आयोजन को लेकर बीआरसी के शिक्षकों ने भी आपत्ति दर्ज की है बावजूद इसके राजनीतिक दबाव बनाकर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।

    संघ का कहना है कि पार्टी तो एक बहाना है बल्कि पार्टी की आड़ में फिजिकल एजुकेशन टीचर एसोसिएशन राजनीतिक गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रही है। हालांकि शारीरिक शिक्षक संघ की ओर से एस, ओ, पी गाइड लाइन के आधार पर ही यह परमिशन ली गई है। जिसमें करीब 15 से 20 लोगों को ही बुलाए जाने का हवाला दिया गया है। तो वही राजकीय अध्यापक संघ का आरोप है कि जिला के 14 ब्लॉक से तीन तीन व्यक्तियों को बुलाया जा रहा है। यानी 42 लोग तो ब्लॉक से ही आ जाएंगे। जबकि सेवानिवृत्त अधिकारी सहित उसके परिवार के लोग और यहां के टीचर भी शामिल हो सकते हैं।

    संघ का कहना है कि जिस अधिकारी के लिए यह पार्टी आयोजित की जा रही है वह सेवानिवृत्त हुए 3 माह हो चुके हैं जबकि उनकी सेवानिवृत्ति पर पहले ही चार पार्टियां हो चुकी हैं। ऐसे में फिर से पार्टी का आयोजन किया जाना संदेह के दायरे में आ रहा है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षक संघ अपना 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुका है लिहाजा वह अपने संगठन के लिए पार्टी की आड़ में यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

    जिला अध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि इस तरह के आयोजन अब तुरंत रद्द किया जाए और जिन्होंने परमिशन दी है वह भी कोरोना काल में उनकी भी जांच की जाए। उधर एलिमेंट्री उपनिदेशक करमचंद किसी भी तरह की परमिशन दिए जाने से साफ इंकार किया है। डाइट के प्रिंसिपल ऋषि पाल ने बताया कि उन्होंने इस सेवानिवृत्त पार्टी के आयोजन के लिए बीआरसी हॉल की परमिशन एस, ओ, पी गाइडलाइन के अनुसार ही दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.