Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला में पर्यटकों की उमडी़ भीड़
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला में पर्यटकों की उमडी़ भीड़

    By Himachal VartaOctober 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    हिल्स क्वीन शिमला पर्यटकों से गुलजार, अटल रोहतांग टनल निहारने भारी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

    शिमला (हिमाचल वार्ता) । हिल्स क्वीन शिमला और अटल रोहतांग टनल को निहारने के लिए भारी संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश चंडीगढ़ और दिल्ली से पर्यटक यहां के खुशनुमा मौसम का आनंद ले रहे हैं। बता दें कि अटल रोहतांग टनल को आम लोगों के लिए खोले हुए एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है। इसके बाद अटल टनल से सैलानियों की आवाजाही जारी है।

    बाहरी राज्यों से सैकड़ों की संख्या में सैलानी यहां अटल रोहतांग टनल को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटक टनल से होकर लाहौल पहुंच रहे हैं। सिस्सू में झील और पलमधारा फाल देखने के लिए भी यहां भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं राजधानी शिमला की बात की जाए तो यहां भी भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है।

    बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक राजधानी शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। रिज मैदान सहित माल रोड व जाखू मेें पर्यटकों की आवाजाही काफी अधिक हो गई है। वीकेंड में पर्यटन नगरी शिमला में पर्यटकों की आमद 70 हजार तक पहुंच रही है, जबकि सामान्य दिनों में भी बीस हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। शिमला ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शिमला शहर में 15 से 17 हजार वाहन पहुंच रहे है।

    वहीँ पर्यटन विकास निगम के रिज स्थित आशियाना रेस्तरां ने पिछले दिनों एक दिन में 1.20 लाख रुपये का कारोबार किया है। वहीँ, वीकेंड पर शहर के होटलों में करीब 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से 6 माह बाद रेस्तरां, होटल मालिकों सहित अन्य स्टेकहोल्डर्स का कामकाज पटरी पर लौटने लगा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.