नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष विभाग जिला सिरमौर द्वारा 17 अक्तूबर 2020 को हरिपुरधार स्थित माता भंगायणी मन्दिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी राजेन्द्र देव ने दी।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में रोगियों का आयुर्वेद व होम्योपैथी के विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा परिक्षण व इलाज किया जाएगा, जिसमें चिकित्सा, बाल रोग, गायनी, शल्य-शालाक्य के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा सेवाए दी जायेगी और विभाग द्वारा केम्प में निशुल्क दवाइयों का वितरण व खून की भी निशुल्क जांच की जायेगी।
उन्हांेने बताया कि आगामी दिनों में आयुर्वेद विभाग के तीन उपमंडल नाहन, सूरजपुर (पौंटा साहिब) तथा राजगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से अधिक स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा और शेष क्षेत्रों में भी विभाग शीघ्र ही स्वास्थ्य शिवरों का आयोजन के लिए प्रारूप तैयार करेगा।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन किया जाएगा।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
