Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डॉ राजीव बिंदल सोमवार को करेंगे एक करोड़ से अधिक के विकास का लोकार्पण
    हिमाचल प्रदेश

    डॉ राजीव बिंदल सोमवार को करेंगे एक करोड़ से अधिक के विकास का लोकार्पण

    By Himachal VartaOctober 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन नगर परिषद के प्रयास हुए सफल, शहर बना प्रदेश का नगीना

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। रियासत कालीन शहर जो कभी नगीना के नाम से जाना जाता था दशकों के बाद अब उन्हें विकास की नई इबारत लिख रहा है। शहर का ना केवल सौंदर्य करण हुआ है बल्कि जिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में शहर घुटा हुआ महसूस करता था आज फिर से खुली सांस लेने लग पड़ा है। करीब 1 करोड से अधिक के विकास कार्य दूसरे चरण में पूरे हो चुके हैं। इन तमाम विकास कार्यों का लोकार्पण स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल सोमवार को करने जा रहे हैं।

    नाहन नगर परिषद की चेयरमैन रेखा तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में नालों, आदि पर दूरगामी प्रयासों से आधुनिक पार्किंग, जगह-जगह पार्क और उसके साथ साथ माल रोड व अन्य स्थानों पर लोगों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि शहर में सबसे बड़ी समस्या महिलाओं के लिए शौचालय की थी मगर अब नाहन नगर परिषद के प्रयासों से माल रोड पर आधुनिक महिला शौचालय का भी निर्माण कर दिया गया है।

    मोहल्ला गोविंदगढ़, हाउसिंग बोर्ड रानीताल आदि जगहों पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क और लोगों के बैठने के लिए सुंदर बेंचेज लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल का इन विकास कार्यों व शहर के सौंदर्यीकरण में बहुत बड़ा सहयोग रहा है। नगर परिषद की अध्यक्ष रेखा तोमर ने डॉक्टर बिंदल सहित शहर के तमाम लोगों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

    उन्होंने बताया कि नगर परिषद के तमाम पार्षद विकास के आयाम स्थापित कर चुके हैं आज हर वार्ड लगभग कई समस्याओं से छुटकारा पा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नाहन नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी सहित सफाई कर्मियों ने कोरोना काल में बड़ी निष्ठा के साथ कोरोना वॉरियर्स बनकर कार्य किया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र भी है। उन्होंने बताया कि नाहन नगर परिषद निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

    शहर के सुंदरीकरण के साथ-साथ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यही नहीं शहर के सौंदर्यीकरण और समस्याओं को लेकर लोगों के सुझाव भी आमंत्रित किए जाते हैं जिन पर चर्चा किए जाने के बाद उन्हें अमली जामा पहनाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में वे अपनी नैतिक जिम्मेवारी भी निभाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.