Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नई पैंशन नीति के खिलाफ 24 को कर्मचारी बैठेंगे धरने पर!
    हिमाचल प्रदेश

    नई पैंशन नीति के खिलाफ 24 को कर्मचारी बैठेंगे धरने पर!

    By Himachal VartaOctober 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। 2003 -2004 के बाद नियुक्त सभी राज्य एवं केन्द्र सरकार के कर्मचारी व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली एवं 2009 की केन्द्र सरकार की सेवाकाल के दौरान देहांत अथवा अपंगता पर मिलने वाले लाभ की अधिसूचना के लाभ हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों पर भी लागू करवाने के उदेश्य से हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ 24 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना देगा।

    यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर, राज्य उपाध्यक्ष सुनिल तोमर, महिला विंग अध्यक्षा प्रीतिका तोमर, उपाध्यक्ष जगदीश परमार, चेतन चौहान, कोषाध्यक्ष हरदेव ठाकुर, महासचिव दिनेश शर्मा, खण्ड अध्यक्ष सन्दीप कश्यप आदि ने संयुक्त वक्तव्य्व में कहा कि संघ पुरानी पेंशन बहाली की अपनी एक मुश्त मांग से सम्बंधित 6 अक्तूबर को राज्य के सभी उप मंडल अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेज चूका हें इसी कड़ी में अब 24 अक्तूबर को सांकेतिक धरने का आयोजन किया जायेगा जिसमे पेंशन विहीन कर्मचारी एवं अधिकारी भाग लेंगें।

    संघ ने आरोप लगया कि वर्तमान में सरकार जो सम्पूर्ण राष्ट्र मे एक समान कानून बनाने, एक प्रकार कर लगाने, एक राष्ट्र एक विधान की पुरजोर वकालत करती है। वही सरकार पेंशन के मामले मे कैसे दोहरा मापदंड अपना रही है। जहां एक ओर एक दिन के लिए चयनित अथवा मनोनीत विधायक, सांसद, मंत्री आदि एक नही बल्कि एक साथ कई पेंशन पुरानी पेंशन योजना के तहत ले रहे है। वही, जीवन पर्यंत राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सेवानिवृति उपरांत बुढापे को भाग्य व शेयर मार्केट के सहारे छोडा जा रहा है। जो अमानवीय, संवेदनहीन एवं असहनीय है।

    संघ ने निर्णय लिया कि यदि यह धरना भी बेअसर रहा तो संघ आने वाले समय में संघर्ष तेज करेगा। संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर ने धरने में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों से निवेदन किया कि वह सभी कोविड-19 से सम्बंधित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी दिशा निर्देशो का पालन करते हुए सामजिक दूरी के साथ अपना मास्क पहन कर ही धरना स्थल पर पंहुचे। जिला सिरमौर में यह धरना 24 अक्तूबर को जिला मुख्यालय नाहन के एतिहासिक चौगान मैदान से 10 बजे प्रारम्भ होगा। धरने से संबंधित सभी खंड अध्यक्ष अपने स्तर पर बैठक कर अपनी रणनीति अभी तैयार कर लें!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.