Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा साहिब में एक महिला द्वारा आत्महत्या!
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा साहिब में एक महिला द्वारा आत्महत्या!

    By Himachal VartaOctober 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    36 वर्षीय विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के पातलियों में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। मृतिका की पहचान 36 वर्षीय सिमरन पत्नी मलकीत सिंह निवासी पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पातलियों के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमरन जब देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे देखने के लिए गए। इस दौरान जब परिजन कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा अंदर से नहीं खोला गया तब परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए।

    उन्होंने देखा कि महिला फंदे पर लटकी हुई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पातलियों में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया कि महिला ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.