नाहन (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य विभाग द्धारा जिला में नई भर्ती आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित आठ दिवसीय प्रारम्भिक मॉड्यूल प्रशिक्षण शिविर का समापन आज नाहन के होटल संगम में हुआ। इस प्रशिक्षण श्वििर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. पराशर बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे।
इस शिविर में आशा कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिका, आशा की गतिविधियों, स्वास्थ्य सम्बन्धी आम समस्याओं से निपटना, संक्रमण रोग जैसे टी. बी., मलेरिया, कुष्ठ रोग तथा धात्रि माता का स्वास्थ्य, नवजात शिशु की देखभाल, पोषण, किशोर स्वास्थ्य और यौन संचारित संक्रमण आदि के बारे में बताया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 अक्तूबर कोे शुरू किया गया,
इस शिविर में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आशा प्रशिक्षक शशिपाल ठाकुर और राज्य स्तरीय आशा प्रशिक्षक इन्द्र सिंह पुण्डीर द्वारा प्रशिक्षित किया गया
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिला सिरमौर डॉ. एन. के. भारद्वाज, जिला आशा समन्वयक जिला सिरमौर राजेश चौहान, विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के अन्तिम दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर डॉ. के. के. पराशर द्वारा सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
