रेणुका को मिला अधिमान, नारायण सिंह बने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार द्वारा रेणुका विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले नारायण सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
उनकी इस नियुक्ति पर जिला सिरमौर भाजपा तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा संगठन का आभार भी व्यक्त किया गया है। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने उनकी इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि नारायण सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता है उनकी नियुक्ति के बाद जिला सिरमौर में भाजपा और मजबूत होगी।