Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कल से 72 हजार एम्यूनिटी बूस्टर आरसेनिकम एल्बम-30 की जाएगी वितरित – डाॅ. परूथी
    स्वास्थ्य

    शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कल से 72 हजार एम्यूनिटी बूस्टर आरसेनिकम एल्बम-30 की जाएगी वितरित – डाॅ. परूथी

    By Himachal VartaDecember 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर  में लोगो की शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कल से 72 हजार होम्योपैथिक एम्यूनिटी बूस्टर दवा आरसेनिकम एल्बम-30 वितरित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डाॅ0आर0के0परूथी ने दी।

    उन्होने बताया कि इस एम्यूनिटी बूस्टर आरसेनिकम एल्बम-30 का वितरण  अधिक संक्रमण पाये जाने वाले विकास खण्ड नाहन में 20 हजार और पांवटा साहिब में 20 हजार शीशीयाॅ वितरित की जाएगी जबकि कोरोना संक्रमण के कम केस वाले चार उपमण्डल में 8 हजार शीशीयाॅ प्रति उपमण्डल वितरीत की जाएगी।
    उन्होने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दोबारा से हर घर तक एम्यूनिटी बूस्टर आरसेनिकम एल्बम-30 पहूंचाने का निर्णय लिया है ताकि लोगो की इम्यूनिटी बढाई जा सके और कोरोना पाॅजीटीव आए लोगो की रिकवरी में भी यह दवाई सहायक सिद्ध हो सके। उन्होने बताया कि सितम्बर व अक्तूबर माह  में लगभग एक लाख से ज्यादा लोगो में यह दवाई आशा वर्करो के माध्यम से वितरित की गई थी जिसके सार्थक परिणाम सामने आए है।
    उन्होने बताया कि एक आरसेनिकम एल्बम-30 में 120 से अधिक गोलियां होती है यदि एक परिवार में छः सदस्य हो तो एक शीशी एक महीने के लिए उस परिवार के लिए प्रर्याप्त होगी। यदि किसी परिवार को यह दवाई उपलब्ध नही होती है तो वह सम्बन्धित उप मण्डलाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।
    उन्होने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि आरसेनिकम एल्बम-30 जिला के हर घर में मुहैया करवाई जाए ताकि कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने तक जिला वासियांे में कोरोना से लडने की क्षमता बनी रहे। डाॅ0परूथी ने बताया कि यह दवा कोविड-19 संक्रमण का ईलाज नहीं है। यह केवल शरीर में शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है इसलिए कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए अन्य सावधानियों जैसे सामाजिक दूरी बनाएं रखना, बार-बार हाथ धोना व मास्क पहनना भी अत्यन्त आवश्यक है।
    उन्होने बताया कि इस दवा की 6 गोलियां सुबह खाली पेट एक बार तीन दिन तक वयस्कों के लिए, 3 गोलियां सुबह खालीपेट एक बार तीन दिन तक 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त एक महीने के बाद चिकित्सक केे परामर्श कर इसे दोबारा ले सकते है। यह दवा अन्य किसी भी दवा के साथ ली जा सकती है, यह बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं दूध पिलानेवाली माताओं के लिए भी सुरक्षित है। इस दवा के कोई साईड इफेक्ट नहीं है।
     उन्होंने बताया कि कोविड-19 जैसे संक्रमण से लडने के लिए शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता की भूमिका अहम होती है। हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इस संक्रमण से अपने जीवन को बचा सकते है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.