Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    • नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
    • बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
    • हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा नाहन निकाय के चुनावों में अपने प्रत्याशियों के नाम जल्दी घोषित करेगी
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा नाहन निकाय के चुनावों में अपने प्रत्याशियों के नाम जल्दी घोषित करेगी

    By Himachal VartaDecember 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    11 के नाम फाइनल, दो पर चल रहा है मंथन

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हालांकि जनवरी माह में संभावित पंचायती व नगर निकाय के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही है। जिला सिरमौर की नगर निकाय के चुनाव को लेकर जहां पांवटा साहिब से भाजपा ने भावी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, तो वही नाहन एमसी पर उतारे जाने वाले भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार तक जारी की जा सकती है। हालांकि जानकारी तो यह भी मिली है कि भाजपा ने 11 वार्डो के प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं। जबकि दो वार्डो पर मंथन चला हुआ है।

    हालांकि कांग्रेस करीब 1 सप्ताह पूर्व ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है और यदि बात की जाए कांग्रेस प्रत्याशियों की तो वे किन मुद्दों को लेकर सत्ताधारी सरकार के नुमाइंदो को चुनौती देंगे जबकि नाहन नगर परिषद के द्वारा जो विकास कार्य शहर में हुए हैं उन दावों पर भाजपा काफी मजबूत नजर आ रही है। बड़ी बात तो यह भी है कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पास एक मजबूत नेतृत्व है जबकि नाहन में कांग्रेस के पास दमदार नेतृत्व नजर नहीं आ रहा है।

    इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते कल नाहन में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जबकि यह प्रदर्शन किसान यूनियन के बैनर के नीचे होना चाहिए था। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि जब नाहन नगर परिषद के चुनाव का माहौल बना हुआ है तो शहर के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का अभी तक बयान क्यों नहीं आया है। जाहिर है मुद्दों से भटकते हुए कांग्रेस नाहन नगर निकाय के चुनावों में बैकफुट पर जाती नजर आती है। जानकारी तो यह भी है कि भाजपा ने जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारना है उन पर पहले गहन मंथन भी हुआ है।

    इसके साथ-साथ पन्ना प्रमुखो के द्वारा जो होमवर्क किया गया है वह भी काफी हद तक इनके दावों की पुष्टि करता है। कांग्रेस में इस बार कुछ नए चेहरों को भी उतारा गया है। जिसमें वार्ड नंबर 13 से योगेश गुप्ता, वार्ड नंबर 7 से राकेश कुमार गर्ग और वार्ड नंबर 11 से हरप्रीत कौर अपनी मजबूत स्थिति में नजर आते हैं। जबकि पहली बार चुनाव मैदान में वार्ड नंबर 2 से उतरे नरेंद्र सिंह तोमर काफी मजबूत स्थिति में माने जा रहे हैं। वार्ड नंबर 2 से अभी तक भाजपा की ओर से यह नहीं तय हो पाया है कि किस उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए।

    इसके अलावा कांग्रेस अन्य वार्डो में मुद्दों के आधार पर बैकफुट पर नजर आ रही है। आपको यह भी बता दें कि नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा है। इन में से कुछ ही ऐसे पार्षद थे जो अपने वार्डो को लेकर गंभीर रहे बावजूद इसके इन सब के पीछे स्थानीय विधायक व नगर परिषद की अध्यक्ष के द्वारा सभी वार्डों में जो विकास कार्य एक समान रूप से करवाए गए हैं वह विकास कार्य ही इस बार भाजपा की जीत का मूल मंत्र होगा। इस बार भी नगर निकाय के चुनावों में भाजपा बाजी मार सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    • नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
    • बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.