Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जेपी नड्डा के काफिले पर कोलकाता में पथराव!
    हिमाचल प्रदेश

    जेपी नड्डा के काफिले पर कोलकाता में पथराव!

    By Himachal VartaDecember 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव, बाल-बाल बचे भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव

    कोलकाता (हिमाचल वार्ता) । पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। नड्डा के बंगाल आगमन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पथराव किया गया।

     

    काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। वह बाल-बाल बच गए। दोनों ही नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के लिए दक्षिण 24 परगना जा रहे थे। भाजपा अध्यक्ष के काफिले में पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी भी शामिल है।
    प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा किए गए पथराव के चलते विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया है। इस दौरान भाजपा महासचिव बाल-बाल बचे हैं। इस घटना का उन्होंने वीडियो भी जारी किया है। भाजपा महासचिव ने कहा कि मैं इस हमले में घायल हो गया हूं। पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में, गुंडों ने हम पर हमला किया।

    ऐसा लगा जैसे हम अपने देश में नहीं हैं। अपने ऊपर हुए हमले के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, आज मैं यहां आया हूं, तो रास्ते में मुझे जो दृश्य देखने को मिला, वो इस बात को बताता है कि ममता जी के राज में बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है। उन्होंने कहा, आज मैं यहां पहुंचा हूं तो मां दुर्गा के आशीर्वाद से पहुंचा हूं।तुम ही अपना एक गाँव अब अपने घर और एर जो जय अ

    टीएमसी के गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ये अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, ममता जी की सरकार यहां से जाने वाली है, और बंगाल में कमल खिलने वाला है। नड्डा ने कहा, कैलाश विजयवर्गीय जी, राहुल सिंहा जी को देखिए, इनकी गाड़ियों को देखिए। मैं तो इसलिए सुरक्षित हूं क्योंकि मेरे पास बुलेट प्रूफ गाड़ी थी।

    वरना आज कोई ऐसी गाड़ी नहीं थी जिस पर हमला न हुआ हो। उन्होंने कहा, इस गुंडाराज को खत्म करके प्रजातंत्र को यहां आगे बढ़ाना है। विपक्ष को कुचल देने का इनका जो इनका विचार है, मैं इस विचार को कुचलने के लिए आपसे प्रजात्रंत के लिए आह्वान करता हूं।

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा, ऐसा लगता की भयावह रिपोर्टों पर चिंतित हूं। भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला किया गया। पुलिस ने इसमें समर्थन दिया है। यह सीएस और डीजीपी को मेरे अलर्ट के बावजूद हुआ है। यह कानून के पतन का संकेत है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.