नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब बॉडर एरिया का क्षेत्र होने की बजह से यहा आए दिनों नए से नए तरीको द्वारा क्राइम को अंजाम दिए जाने की खबरे आए दिन सुर्खियों में रहती है | उपमंडल पांवटा में एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया हैं। घटना में पीड़ित मालिक का पालतू कुत्ता जिंदा जल गया हैं। पांवटा डीएसपी को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने कुछ संदिग्धों के नाम भी बताए हैं।
जानकारी अनुसार उपमंडल पांवटा के तहत काहानूवाला शिवपुर पुल की छोर पर झोपड़ीनुमा खोखे में संजय कुमार निवासी काहानूवाला रहता था। जो चाय, बिस्कुट व अंडे इत्यादि बेच कर अपना गुजारा कर रहा था। इसी बीच कल रात शुक्रवार को कुछ लोगों ने तब उसकी इस झोपड़ी में आग लगा दी जब वह उसी के अंदर सोया हुआ था। अचानक आग की लपटें देखकर वह बाहर की और कूदा तो बाहर खड़े कुछ युवकों ने इसे आग में धकेलने का प्रयास किया। उसने रूप सिंह, कालू, रिंकू व टिंकू इत्यादि के नाम बताए हैं।
घटना दौरान हुई गुथमगुथी से वह निकल कर बच गया लेकिन इस दौरान मालिक के साथ सोया हुआ उसका कुत्ता आग की भेंट चढ़ गया। बताया जा रहा है कि जहाँ यह खोका नुमा दुकान थी, वहाँ ऊपरी छोर दुकान का पीडब्ल्यूडी की जमीन में है व निचला हिस्सा किसी मालकिना जमीन से लगता हैं।
जिस को लेकर इससे पहले भी जमीन के मालिक ने कई बार आपत्ति जताई थी। इस बारे में डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली, वह मामले में गहन जांच कर रहे हैं।
