Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सराहां में पेयजल को त्राहीमाम त्राहिमाम ,  पानी की बूंद बूंद को तरस रहे लोग 
    हिमाचल प्रदेश

    सराहां में पेयजल को त्राहीमाम त्राहिमाम ,  पानी की बूंद बूंद को तरस रहे लोग 

    By Himachal VartaApril 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। अभी अप्रैल का महीना शुरू ही हुआ है कि गत 7 दिनों से सराहां व इसके आस पास के इलाके के लोग पानी की एक एक बूंद के लिये भटक रहे है।आलम यह है कि लोग 700 से 1000 रुपये देकर पानी का एक टैंकर खरीद रहे है। इससे जहां गरीब ग्रामीणों की जेब पर महंगाई के इस आलम में अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है वही पानी बेचने वाले तकड़ी चाँदी कूट रहे हैं।

    इसे विभाग की लापरवाही कहे या प्रशाशन की अदूरदर्शिता या फिर यहाँ के स्थानीय नेताओं की पानी की समस्या का समाधान करने के लिये बरती जा रही उदासीनता जो आज इलाके वासियो को पानी भी खरीद कर पीना पड़ रहा है। अगर इनमे से किसी एक ने भी समस्या के समाधान के लिये जरा भी प्रयास किये होते तो इलाके वासियो को यह दिन नही देखना पड़ता।
    गौर हो कि बडू साहिब के जिस स्त्रोत से सराहां के लिये पानी की सप्लाई आती है वहां के ग्रामीणों के साथ जल विवाद काफी पुराना है यदा कदा वो पानी के स्त्रोत पर अपना हक जता कर पानी की सप्लाई बाधित करते रहते है। वहीं इसकी पाइप लाइन को लेकर भी लोगो द्वारा कई बार सवालिया निशान लगाए गया  है। फिर चाहे दुर्गम क्षेत्र से गुजरती हुई पाइप लाइन के अकसर खराब रहने के कारण या फिर इस परियोजना को बिजली आपूर्ति प्रदान करने वाले ट्रांसफार्मर के खराब होने के कारण कई कई दिनों तक इलाके में पानी नही आता है।
    जिसके लिये लोगो ने विभाग, प्रशासन व विभिन सरकारों से कई बार गुजारिश की , लेकिन आजतक प्रशासन व विभाग ने इसका कोई स्थायी समाधान नही निकाला ।यहाँ के नेताओ ने तो इसे राजनीतिक रोटियां सेंकने का जरिया ही बनाया है। अब जब स्थानीय लोगो ने विभाग के पंप उखाड़ दिया और अपने निजी पंप व कुहलो से पानी अपने क्षेत्र में ले गये तो सराहां को पानी की सप्लाई देने वाला स्तत्रो सूख गया है ।
    उसके उपरांत विभाग व प्रशाशन हरकत में आया और एसडीएम पच्छाद डॉ शशांक गुप्ता के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दल शुक्रवार को  मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगो मे पानी की समस्या को लेकर काफी रोष है। लोगो ने प्रशासन, विभाग व सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे वरना उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वही इस विषय पर शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि समस्या के समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये है। आगामी 8 अप्रैल को उनके सराहां आगमन पर विस्तारपूर्वक चर्चा करके इस समस्या के समाधान के लिये उचित कदम उठाए जाएंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.