नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बीजेपी की इस बैठक में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने संबोधन देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के प्रयासों से पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास का एक नया अध्याय शुरू हो चुका है।जहां अब विकास प्रक्रिया जारी हो गई है ।
उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 4000 वृद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन दी गई।।वहीं दूसरी ओर की बात की जाये तो पांवटा विधानसभा क्षेत्र की माताओं -बहनों को उज्जवला योजना के अंतर्गत लगभग 8000 गैस कनेक्शन बांटे जा चुके है।
उधर सिंचाई की समस्या को समाप्त करने के लिए 580 बोरवेल विभिन्न क्षेत्रों में बनवाए गए।भाजपा के विकास कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब एक औद्योगिक क्षेत्र है,जहां जनता को बिजली सुचारू रूप से मिलनी चाहिए।
अरविंद गुप्ता ने बताया की पांवटा में 33 केवी के दो सब-स्टेशन बनवाए और जनता की सुविधा के लिए 12 लोक- भवनों का निर्माण किया गया। हालांकि यातायात को सुगम बनाने के लिए कई नए पुल बनाए गए है। कुछ पुल निर्माण प्रक्रिया में है तथा कुछ की डीपीआर तैयार है।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी दोगुनी जोश और मेहनत के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने में जुट चुके है,और यह प्रयास लगातार जारी है ।
