श्री रेणुकाजी (हिमाचलवार्ता)। ददाहू अस्पताल में चल रहे बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर के कारण एक ओर जहां अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है वहीं इन दिनों बाजारों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे में यहां कोविड का खतरा कई गुना बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रहा है लेकिन लोग केवल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए ही मास्क का इस्तेमाल करते हुए देखे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं लेकिन कोविड महामारी को लेकर उनमें कोई जागरूकता दिखाई नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि प्रदेश सरकार को ऐसे समय में शिविर लगाकर लोगों
को इस महामारी में नहीं झोंकना चाहिए था। बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर में एक एक रोगी के साथ उनके कई कई परिजन आ रहे हैं। ऐसे में भीड़ उमड़ना स्वभाविक ही है। शिविर में भीड़ के चलते एक ओर जहां अस्पताल बाजार में भारी भीड़ देखी जा रही है वहीं बसों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय व्यापारी वर्ग व लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में यहां के लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Wednesday, July 22