Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अम्बेडकर जयंती पर डा. बिंदल ने महिलाओं को बांटी 135 सिलाई मशीनें
    हिमाचल प्रदेश

    अम्बेडकर जयंती पर डा. बिंदल ने महिलाओं को बांटी 135 सिलाई मशीनें

    By Himachal VartaApril 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    डा. अम्बेडकर भारत की महान शख्सियत, संपूर्ण जीवन दलितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए किया कुर्बान-डा. बिन्दल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन में डा. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती के अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र की 135 अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला लाभार्थियों को निशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया। इन लाभार्थियों में ग्राम पंचायत नाहन, देवका पुड़ला, आम वाला -सैनवाला, सलानी-कटोला, सतीवाला, पड़दूनी और हरिपुर खोल पंचायत के लाभार्थी महिलाएं शामिल रहीं।

    इससे पहले, डा. राजीव बिन्दल ने डा. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    अपने सम्बोधन में डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि डा. भीम राम अम्बेडकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन दलितों, पीड़िताें और वंचितों के लिए कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि आज उनकी जयंती पर हमने नाहन विधानसभा क्षेत्र की 135 अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला लाभार्थियों को उनके स्वालंबन के दृष्टिगत निशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण कर डा. अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर देश की महान शख्सियत थे जिनके अमूल्य योगदान और मार्गदर्शन को देश कभी भुला नहीं पाएगा।

    डा. बिन्दल ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी माताएं, हमारी बहनें स्वावलंबी बनें, आत्म निर्भर बने जिससे हमारा समाज, हमारा प्रदेश और हमारा राष्ट्र खुशहाल बने, समृद्ध बने। हमने मातृ शक्ति को आत्म निर्भर बनाने के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गत बरसात के सीजन में 100008 नींबू के पौधों का रोपण किया है। इसके अलावा हमने स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को दोने-पत्तल बनाने की मशीनें और निटिंग मशीनें भी प्रदान की हैं।

    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हम अपनी माताओं और बहनो से वायदा करते हैं कि उनके स्वरोजगार, उनके आर्थिक उत्थान के लिए जिन भी संसाधनों की जरूरत पड़ेगी उसे वह अवश्य पूरा करेंगे। उन्होंने मातृ शक्ति से आग्रह किया कि वे आर्थिक उत्थान के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

    जिला कल्याण अधिकारी श्री विवेक अरोड़ा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि डा. राजीव बिन्दल की रहनुमाई में आज यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर जयंती का यह आयोजन विशेष तौर पर मातृ शक्ति को समर्पित है।

    इस अवसर पर डा. बिन्दल को सिरमौरी परिधान लोईया और टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

    भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नाहन पंचायत की प्रधान सुषमा सैनी, उप प्रधान जय प्रकाश, पूर्व प्रधान संजीव सैनी, देवका के प्रधान नरेश कुमार, सैनवाला आमवाला के प्रधान संदीपक, सलानी कटोला की प्रधान अनिता और उप प्रधान जीवन थापा, पड़दूनी पंचायत के प्रधान…. उप प्रधान गीता राम, हरिपुर खोल पंचायत के प्रधान जालम सिंह, के अलावा जोगिन्द्र ठाकुर, राकेश गर्ग और गणमान्य लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.