Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार दिलाने में डॉ अंबेडकर की रही अहम भूमिका – सुखराम चौधरी
    हिमाचल प्रदेश

    समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार दिलाने में डॉ अंबेडकर की रही अहम भूमिका – सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaApril 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (नाहन)। समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार दिलाने में भारत रतन संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की अहम भूमिका रही है। यह वाक्य ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने आज पावंटा विधानसभा क्षेत्र के अंबोया में डॉ भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में कहीं।
    उन्होंने बताया कि स्वतंत्र भारत के संविधान के शिल्पकार, दलितों के मसीहा व समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों को जातीय भेदभाव को समाज से समाप्त करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आज वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सड़क की सुविधा मुहैया करवाना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है।
    उन्होंने बताया कि आज कोरोना महामारी फिर से विकराल रूप धारण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में अभी लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है अगर कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ते रहे तो सरकार लॉकडाउन लगाने पर भी विचार कर सकती है। उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने सभी पंचायत के सदस्यों व प्रतिनिधियों को अपनी पंचायत के लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक करने की अपील भी की।
    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जल्द ही आंज भोज क्षेत्र की सभी 11 पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक कर सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को एक छत के नीचे सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंज भोज क्षेत्र की सभी महिला मंडलों को जल्द ही 21-21 हजार रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयास से उच्चतम न्यायालय से पावंटा साहिब की 23 सड़कों के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त किया गया है तथा इस सफलता का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है। उन्होंने कहा कि आंज भोज का कोई भी क्षेत्र सड़क से अछूता नहीं रहेगा जिसके लिए संबंधित पंचायत को अपनी ग्राम सभा से सड़कों के लिए प्रस्ताव पारित कर लाना होगा और इस क्षेत्र में सभी पंचायतों को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
    उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बर्फबारी और बारिश ना होने के कारण हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में 50 प्रतिशत कम बिजली उत्पादन हुआ है फिर भी प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी भी क्षेत्र में बिजली के कट नहीं लगेंगे। बिजली की कमी को पूरा करने के लिए बाहरी राज्यों से बिजली खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में हर दूसरे महीने बिजली के बिल दिए जाएंगे जबकि शहरी क्षेत्र में हर महीने बिजली के बिल दिए जाएंगे ताकि लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ ना पड़े। उन्होंने कहा कि नघेता में शीघ्र ही 11 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 33 केवी बिजली का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, लोगों की सुविधा के लिए गोरखूवाला में आईपीएच सब डिवीजन भी खोला गया है और अंबोया में निर्माणाधीन पुल का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।
    इस अवसर पर उन्होंने अंबोया पंचायत को सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए ₹3.5 लाख देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर टापी ग्राम की नीमा देवी, नैना देवी, कमला देवी, राम लाल, सरोज, रंगी राम सहित कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ऊर्जा मंत्री के समक्ष ग्रहण की।
    इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, बीडीसी सदस्य नीमा, पूर्व बीडीसी सदस्य शिवानी शर्मा और बनौर पंचायत के प्रधान कांशी राम, डांडा पंचायत के प्रधान देवराज चैहान, उप प्रधान राजेंद्र सिंह अंबोया ग्राम पंचायत के ग्राम वासी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.