Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एचआरटीसी के कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान! उन्होंने जल्दी वेतन देने का सरकार से आग्रह किया
    हिमाचल प्रदेश

    एचआरटीसी के कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान! उन्होंने जल्दी वेतन देने का सरकार से आग्रह किया

    By Himachal VartaApril 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    कोरोना योद्धाओं के आगे हारी सरकार, वेतन न मिलने से एचआरटीसी कर्मचारी परेशान

    महीना खत्म होने को आया मगर नहीं आई पगार…

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सरकार की लाचारी के आगे बेबस हो गया है। हिमाचल प्रदेश के करीब 7000 एचआरटीसी कर्मचारियों को इस महीने का वेतन नहीं मिल पाया है। हैरानी तो इस बात की है कि कोरोना के सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहे इन एचआरटीसी कर्मियों को जहां सीधे-सीधे कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है वही इनकी सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।

    24 घंटे सड़के नापने वाले चालकों परिचालकों को हर वक्त कोरोना संक्रमित होने का भय बना रहता है। कई ऐसे रूट है जहां बसों की संख्या कम है। बावजूद इसके बसों में सोशल डिस्टेंस मेंटेन हो पाना बड़ा मुश्किल कार्य है। परिचालक को टिकट काटने के दौरान सवारियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। बावजूद इसके ना तो इनको कोई सुरक्षा कीट दी गई है और ना ही इनके वेतन में कोई बढ़ोतरी की गई है।

    हालात तो इस कदर बदतर हो चुके हैं कि इन कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। बावजूद इसके एक सच्चे योद्धा की तरह यह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं। उधर, चालक परिचालक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जि्ला सिरमौर के अध्यक्ष   सुखराम ने बताया कि एचआरटीसी कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है।

    उन्होंने कहा कि ना केवल एचआरटीसी बल्कि सरकार का भी है बड़ा कठिन परीक्षा का समय है। एचआरटीसी कर्मचारी सरकार के साथ हर वक्त खड़ा है, मगर बिना वेतन के परिवार की गुजर बसर कर पाना बड़ा मुश्किल है। उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाए ताकि परिवहन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.