नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पच्छाद के मुख्यालय सराहां में कॅरोना से संक्रमित व्यकि की मौत के पश्चात पूरे इलाक़े में शोक की लहर व्याप्त है।आज पूरे कॅरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर बीएमओ पच्छाद डॉ संदीप शर्मा, डॉ सचिन भंडारी ग्राम पंचायत सराहां के उप प्रधान नरेंद्र गोसाई, तहसील पच्छाद के नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार व पटवार वृत सराहां के ग्रामीण राजस्व अधिकारी मनोज कुमार ने मिल कर अपनी देख रेख मे परिजनों के समक्ष मृतक का अंतिम संस्कार करवाया । गोरतलब है कि मृतक व्यक्ति काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त था व जिला मुख्यालय नाहन के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन था।
Breakng
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
Tuesday, October 6
