Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना के मामले आने पर पांवटा प्रशासन सतर्क, ऊर्जा मंत्री ने शहर को सेनीटाइज करने के लिए आदेश
    स्वास्थ्य

    कोरोना के मामले आने पर पांवटा प्रशासन सतर्क, ऊर्जा मंत्री ने शहर को सेनीटाइज करने के लिए आदेश

    By Himachal VartaApril 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। – देश प्रदेश मे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जो कि हर किसी को चिंता मे डाल रहे हैं। वहीं अब गुरू की नगरी पांवटा साहिब भी इससे अछूती नही हैं।

    हालांकि बॉर्डर एरिया होने पर मामलों मे उस हिसाब से तेजी नही है, लेकिन फिर भी लगातार बढ़ते मामलों के कारण पांवटा साहिब दो दिन के लाॅकडाउन की वकालत कर रहा है।

    दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने  पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की।

    इसी दौरान सभी से सुझाव भी लिए। पांवटा साहिब एसडीएम कार्यालय में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें कोरोना से निपटने के लिए रणनीति तैयार की गई।

    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि सभी को कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। पांवटा साहिब में 10 दिन में करीब अढाई सौ मामले पॉजिटिव आए हैं, जो की चिंता का विषय है। ऊ

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की होने वाले कैबिनेट बैठक में प्रदेश में 2 दिन का लॉकडाउन लगाने की मांग उठाई ग। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैरियर पर सख्ती बरती जाएं।

    उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर को सैनिटाइजर करने की व्यवस्था की जाये। एसडीएम रजनेश कुमार ने कहा कि जो लोग पॉजिटिव आये है तथा होम आइसोलेशन पर है उनसे आशा वर्कर या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संपर्क करें तथा जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को अवगत कराएं।

    डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने कहा कि पांवटा साहिब में 40 प्रतिशत लेबर कुल्हाल से आती है। इसलिए बेरियर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की जाये ताकी लोगों की जांच कर ही प्रदेश में प्रवेश कर सके।

    पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है तथा शहर में पार्षदो के साथ मिलकर हर वार्डो में जाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही ऊर्जा मंत्री के सामने सुझाव रखा कि बैरियर पर ही रेपिड टैस्ट किये जायें जिससे कोरोना के रोकथाम की जा सके।

    इस दौरान वार्ड नंबर 08 के पार्षद डॉक्टर रोहताश नांगिया ने अपना सुझाव देते हुये कहा कि सिविल अस्पताल में अलग से 5 बैड की व्यवस्था की जाये जिसमें कोरोना के लक्षण हो उसको वहां पर रखकर कोरोना टैस्ट करने के बाद ही घर भेजा जाये।

    बीएमओ राजपूर डाॅ अजय देओल ने कहा कि लोगों को कोरोना वैक्सीन के बारें में जागरूक किया जाये। अभी भी कई लोग वैक्सीन लगाने से कतरा रहे है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन सिविल अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन लगा रहे है।

    डॉक्टर हिमांशु ने कहा कि यदि शहर में दुकानों को दो शिफ्टों में खोली जाये तो बाजार में भीड़ कम रहेगी। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा वर्कर लगातार लोगों को जागरूक कर रहे है।

    बैठक में बीडीओ गौरव धीमान, ईओ नप एसएस नेगी, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, पार्षद मधुकर डोगरी, दीपा शर्मा, रविन्द्र सिंह, मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.